
#Etah…
रामलीला मैदान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की चुनावी सभा
◾️मैं एटा में आज विरोधियों की जमानत जब्त कराने आया हूं।
◾️चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक फूलों की माला बनेगी मैं आप सभी से वीरेंद्र व डेविड के लिए आशीर्वाद मांगता हूं।
◾️अखिलेश की सभा में पत्रकारों से हुई गुण्डा गर्दी पर कहा उन्हें क्षमा नहीं किया जायेगा
◾️2017 की सरकार से पूर्व यह गुंडागर्दी भ्रष्टाचार दंगा करते थे ऐसी समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना दो।
◾️आपने 2017 में भाजपा को जिताया आपने 2017 से 2022 तक योगी जी की सरकार का ट्रेलर देखा है अब 10 मार्च के बाद हम असली पिक्चर दिखाएंगे।
◾️सपा सरकार में सिर्फ 5 जनपदों का ही विकास होता था अब भाजपा शासन में 75 जिलों का विकास हो रहा है।
◾️हम मंदिर के साथ-साथ गरीबों का पक्का मकान बनाने का भी कार्य कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश में गुंडे माफियाओं के खिलाफ जो बुलडोजर चला है वह रुकने वाला नहीं है।
◾️10 मार्च को सपा बसपा कांग्रेस तीनों की विदाई का दिन है तीनों की विदाई के बाद समारोह ठीक से हो जाएगा।