साथा चीनी मिल न चलने पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा काटा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

साथा चीनी मिल न चलने पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा काटा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कासिमपुर स्‍थित साथा चीनी मिल में सात दिनों से गन्नों से लदी ट्राली लेकर खड़े गन्ना किसानों के सब्र का बांध लंबे इंतजार के बाद आखिर टूट गया। रविवार की सुबह साथा चीनी मिल के अदंर घुस कर गन्ना किसानों ने मिल के महाप्रबंधक राम शंकर का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटते हुए जल्द बेगास की व्यवस्था करवा कर मिल चलाने की बात कहीं।यहां बता दे बीते सोमवार से साथा चीनी मिल बेगास के अभाव में बंद पड़ी हुई है। मिल यार्ड में दर्जनों गन्नों से लदी ट्रालियां अपनी पेराई का इंतजार कर रही है।मिल होने होने के चलते गन्ना खरीद भी ठप पड़ी हुई है। अभी क्षेत्र का आधा गन्ना भी मिल तक नहीं पहुंच पाया है। गन्ना खरीद ठप होने के चलते खेतों में खड़ी गन्नें की फसल की कटाई भी बंद हो चुकी है।इस कारण दूसरी फसल करने के लिए किसान लेट हो रहा है। प्रबंधन की दो गाड़ी बेगास की मांग पर सिर्फ एक गाड़ी बेगास ही मिल तक पहुंच पाया है जो मिल चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। प्रबंधन के द्वारा गन्ना किसानों को सुबह -शाम तक मिल चलने की बात कह कर शांत रखा जा रहा था लेकिन रविवार को गन्ना किसानों का सब्र टूट गया।मिल पर गन्ना किसानों की हंगामें की जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश महामंत्री डा. शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिल पहुंचा। चीनी मिल पहुंच कर महाप्रबंधक रामशंकर से गन्ना पेराई रूकने का कारण जाना। प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि मिल चलाने के लिए बेगास भरपूर मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। इस से ड़ा.शैलेंद्र पाल सिंह ने जिले के प्रशासनिक स्तर के आला अधिकारियों को अवगत कराया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks