अधिवक्ता परिषद जनपद इकाई एटा को अपने ओजस्वी वचनों के द्वारा मार्गदर्शन

अधिवक्ता परिषद जनपद इकाई एटा को अपने ओजस्वी वचनों के द्वारा मार्गदर्शन करने हेतु अधिवक्ता परिषद प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री श्री शीतला प्रसाद शीतल जी एडवोकेट, प्रदेश मंत्री श्री धर्मेंद्र वर्मा एडवोकेट ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, तथा शिव प्रताप सिंह एडवोकेट उच्च न्यायालय तथा सतीश कुमार एडवोकेट एटा जनपद में उपस्थित हुए । उन सभी अधिवक्ता गण ने वर्तमान परिदृश्य में अधिवक्ता गण की भूमिका की बाबत विस्तृत चर्चा की तथा समस्त अधिवक्ता गण का विस्तार से मार्गदर्शन किया ।उन्होंने बताया अधिवक्ता गण अपने आप में एक विद्वान एवं मजबूत संगठन है। जो यदि सोच समझकर प्रदेश एवं राष्ट्र हित में अपना रुझान रखेगा तो निश्चित तौर पर प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास को कोई भी विपरीत शक्ति किसी भी प्रकार प्रभावित नहीं कर सकती। जिस कश्मीर बनारस और अयोध्या के बारे में जो भारतीय शायद खेल खेल में अथवा सपनों में देखा करते थे वह सभी बातें आज वर्तमान में सार्थक हो चुकी हैं। और सबके सामने मौजूद है ।इसके अलावा सभी लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान किए जाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु भी जोर दिया। तथा बताया कि मतदान करना व्यक्ति विशेष का लोकतंत्र में दिया गया सर्वोच्च अधिकार है। जिसका उपयोग व्यक्ति विशेष को अवश्य करना चाहिए।
बैठक में अतिथि के रूप में माननीय राजपाल सिंह जी प्रांत संघचालक जी भी उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष आदित्य मिश्रा एडवोकेट महामंत्री हिमांशु कुलश्रेष्ठ श्री सुभाष शर्मा एडवोकेट
श्री नारायण भास्कर एडवोकेट रेशपाल राठौर प्रदीपकान्त त्रिपाठी जितेंद्र सिंह राजपूत अमित जोहरी प्रवेश भारद्वाज संध्या भारती नीलिमा चौहान सत्येंद्र यादव सर्वेश चौहान सत्येंद्र यादव उदय प्रताप नितिन चंद्रेश भूप सिंह आदित्य चौहान अंकुर मिश्रा शांतनु पाराशर संजय कुमार सतेंद्र शाक्य श्री कृष्ण यादव विजेंद्र चौहान रजत किशन माथुर आदि सम्मानित अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks