जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जारी किए दिशा निर्देश
जिले में समस्त शैक्षणिक संस्थान 14 फरवरी से कोविड प्रोटोकॉल के साथ खुलेंगे
सरकारी एवं निजी कार्यालयों में भी शतप्रतिशत उपस्थित के साथ सम्पादित किए जाएंगे कार्य

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर में प्रभावी रूप से कमी होने के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसके तहत जिले में समस्त जिम खुले रहेंगे एवं स्वीमिंग पूल/वाटर पार्क पूर्व की भांति बंद रहेंगे। रेस्टॉरेंट/होटल के रेस्टोरेंट/फूड ज्वाइंट्स एवं सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के साथ संचालित होंगे। इनमें भी कोविड हेल्पडेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में नर्सरी/कक्षा-1 से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान कोरोना गाइडलाइन यथा मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना तथा समय-समय पर निर्गत अन्य निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए 14 फरवरी से अग्रिम आदेश तक खुले रहेंगे। समस्त सरकारी कार्यालय/निजी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे तथा कार्यालयों में कोविड हेल्पडेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं।