अमरोहा
कांग्रेस को लगा झटका अमरोहा से घोषित प्रत्याशी सलीम खान एडवोकेट सपा में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठा-पटक अब भी जारी है उत्तर प्रदेश में आज उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब कांग्रेस का उम्मीदवार साइकिल पर सवार हो गया उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और अमरोहा सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली
अमरोहा की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर सामने आया. अमरोहा सदर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सलीम खान एडवोकेट ने रामपुर में अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सपा में शामिल हो गए हेलीपैड पर हुई इस मुलाकात के दौरान सदर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महबूब अली भी मौजूद रहे.
बीते दिनों सलीम खान एडवोकेट अपने एक बयान की वजह से चर्चा में थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए सपा को वोट देना चाहिए सलीम खान के सपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं उन्होंने कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जमकर बवाल भी काटा इतना ही नहीं इस फैसले से नाराज कांग्रेसियों ने बसपा प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी की
अब देखना होगा कि अमरोहा सदर सीट पर कोंग्रेस नेता किया हाथ के निशान पर वोटिंग कराएंगे या कुछ और कदम उठाया जाएगा वही कोंग्रेस के घोषित प्रत्याशी के बारे में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है अब या तो ये कहा जा सकता है कि सलीम खान सीट पर मजबूत नही थे या इसके पीछे कुछ और वजह है फिलहाल इस खबर से पूरे उत्तर प्रदेश में ही असर देखने को मिल सकता है और विपक्षियों को भी कांग्रेस पर वार करने का एक मुद्दा मिल गया है