भाजपा नेता के घर के बाहर नारेबाजी, गाली, गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता के घर के बाहर नारेबाजी, गाली, गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ करहल थाने में मुकदमा दर्ज

राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन पूर्व चेयरमैन के आवास पर कर रहे थे बैठक

हॉट सीट करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरीकरहल : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता संजीव यादव के आवास पर जैन समाज व गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर रहे थे उसी समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी व गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
भाजपा नेता के घर के बाहर नारेबाजी गाली गलौज करने वाले 10 सपा कार्यकर्ताओं खिलाफ मुकदमा दर्ज शुक्रवार को किया गया।
पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता संजीव यादव के आवास के बाहर गाली गलौज अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ 10 लोगों के पर मुकदमा दर्ज
सपा कार्यकर्ताओं में आयुष यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी मोहल्ला काजी, शरद यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी किशनी रोड करहल, मोनू यादव पुत्र सत्येंद्र यादव निवासी सर्राफ बाजार करहल, हरवीर यादव पुत्र नामालूम निवासी मैनपुरी रोड करहल, अंशुल यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी बाबू राम डिग्री कॉलेज सिरसागंज रोड करहल, गौरव कुमार गौरव पुत्र गंभीर सिंह यादव, निवासी गांव महुटी, सचिन यादव पुत्र राघवेंद्र यादव इटावा रोड बंबे के पास करहल, शशांक चतुर्वेदी पुत्र रोहित चतुर्वेदी मोहल्ला बगिया करहल, अजीत यादव पुत्र केडी बाबू किशनी चौराहा करहल, रिंकू यादव निवासी गण अहिंसा कॉलौनी करहल के खिलाफ थाने में धारा 147, 504, 506, 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जब सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे उसी समय करहल थाने का पुलिस बल विकास करता हुआ आ रहा था उनको देखकर सभी लोग वहां से भाग गए। सभी आरोपितों को गिरफ्तारी लिए तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks