14फरवरी को बेलेन्टाइन डे को लेकर बिचार विमर्श कर रूप रेखा बनाई।

एटा 10फरवरी।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन शान्ती नगर एटा पर सांय 6बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक मे 14फरवरी को बेलेन्टाइन डे को लेकर बिचार विमर्श कर रूप रेखा बनाई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि पश्चिमी सभ्यता को हमारे यहाँ के युवा काफी पंसद करते है कयोकि आज कि युवा पीढी मे संस्कारो की कमी आती जा रही है आज की युवा पीढी अपने भगवानो को भी नही जानती उसका कारण है कि हमारी पहली पाठशाला जो अपने ही घर से शुरू होती है वह कमजोर होती जा रही है जिसकी बजह से बेलेन्टाइन डे पनप रहा है जिसको विश्व हिन्दू परिषद पनपने नही देगा इसके लिए हम लोगों को पूरे हिन्दू समाज का सहयोग चाहिए।
श्री चौहान ने कहाँ कि बेलेन्टाइन डे वाले दिन विश्व हिन्दू परिषद व बंजरग दल के कार्यकर्ता पूरे जनपद मे निगरानी रखेंगे जिसमे पार्क,रेलवे स्टेशन, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, आदि पर ऐसे लोगों पर पूरी तरह नजर रखी जायेगी जो बेलेन्टाइन डे को बढावा देते ऐसे लोगों को हनुमान चालीसा भी पढाने का कार्य करेंगे हमारे बंजरग दल के कार्यकर्ता।किसी भी हाल मे नही मनाने देगे14फरवरी को बेलेन्टाइन डे।
अन्त मे श्री चौहान ने कहाँ कि मेरा जनपद के सभी गिफ्ट कलेकशन बाले दुकानदारो से अनुरोध है कि बह लोग 14फरवरी के दिन दुकाने बन्द रखे तथा हम लोगों का सहयोग करे।
बैठक मे, प्रभात कुलश्रेष्ठ, आदेश कुमार ,हरीशप्रताप सिंह चौहान, पंकज राठौर, निशा चौहान, विजय गुप्ता, अवनींद्र कुलश्रेष्ठ, पवन कुमार, मीनू गुप्ता, प्रीति कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थिति थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks