संवेदनशील बूथों पर जमे अफसर, कमिश्‍नर व डीआईजी ने कहा बे खौफ होकर डालें वोट – रिपोर्ट शुभम शर्मा

संवेदनशील बूथों पर जमे अफसर, कमिश्‍नर व डीआईजी ने कहा बे खौफ होकर डालें वोट – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव के तहत हो रहे मतदान ने तेजी पकड़ ली है। संवेदनशील बूथों पर अफसरों की पैनी नजर है। कमिश्‍नर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही मतदाताओं से अपील की कि वह बे खौफ व निडर होकर मतदान करें। कोविड गाइड लाइन का भी ध्यान रखें।कमिश्‍नर गौरव दयाल ने कोल विधानसभा में मौजूद बूथ प्राथमिक विद्यालय रज़ा नगर पर जाकर वोट डाला।डीएम सेल्‍वा कुमारी जे व एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराएं।कोविड की गाइडलाइन का भी ध्यान रखें। इस बार चुनाव की व्यवस्था में सुरक्षा के लिए कुल 30 हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। तीन हजार 134 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 243 वल्नरेबल व 206 क्रिटिकल बूथ हैं। एसएसपी ने कहा कि मतदान के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी केंद्र छोड़कर नहीं जाएगा। बूथों के बाहर प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहे। कोई भी एजेंट मोबाइल फोन नहीं रखे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks