हिजाब मामले में एएमयू में बिना अनुमति छात्रों का प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हिजाब मामले में एएमयू में बिना अनुमति छात्रों का प्रदर्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कर्नाटक के कालेज में हिजाब पहनने वाली छात्राओं के प्रवेश न लेने का मामले की गूंज अलीगढ़ में भी उठने लगी है। इसे लेकर बुधवार को एएमयू छात्र-छात्राओं ने बिना अनुमति के ही परिसर में नारेबाजी की। हालांकि बाद में एएमयू प्रशासन ने छात्रों को मतदान व कोरोना का हवाला देते हुए प्रदर्शन न करने की अपील की। कैंपस में मार्च निकालने की अनुमति भी नहीं दी। इसके बाद छात्र-छात्राएं वहां से चले गए। इनमें बड़ी संख्या में बाहरी युवक-युवती थे। छात्रों ने 11 फरवरी को मार्च निकालने की चेतावनी भी दी है। कुछ दिन पहले कर्नाटक के उडुपी में कालेज परिसर में हिजाब पहनने वाली छात्राओं के प्रवेश न लेने के मामले को लेकर बुधवार को एएमयू छात्रों की ओर से डक प्वाइंट से बाबे सैयद गेट तक मार्च निकालना था। अनुमति न मिलने के बाद भी दोपहर बड़ी संख्या में छात्र डक प्वाइंट पर इकट्ठा होने लगे। इस प्रदर्शन में बाहरी युवक-युवती भी थे। काफी देर तक डक प्वाइंट पर ही नारेबाजी की। इसकी भनक एएमयू प्रशासन को लगी तो प्रक्टोरियल टीम ने प्रदर्शन न करने के लिए समझाया। प्राक्टर प्रो. एम वसीम अली ने बताया कि छात्रों को प्रोटेस्ट के लिए अनुमति मांगी थी, जो नहीं दी गई। इसके बाद भी छात्र-छात्राएं डक प्वाइंट पर एकत्रित हो गए। बाद में उन्हें समझाया गया कि आचार संहिता लगी हुई है। गुरुवार काे मतदान है। किसी भी तरह प्रदर्शन की अनुमित नहीं दी जा सकती। इसके बाद सभी चले गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks