चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस की नजर, एसएसपी समेत अधिकारियों ने ली पल-पल की खबर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस की नजर, एसएसपी समेत अधिकारियों ने ली पल-पल की खबर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मतदान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए गये। केंद्रों पर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही और हर गतिविधि पर नजर रखी। मतदाताओं के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को निर्धारित परिधि के अंदर नहीं होने दिया गया। एजेंटो ने अपने बस्ते केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर लगाए। एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत सभी अधिकारियों ने रात तक केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराएं। कोविड की गाइडलाइन का भी ध्यान रखें। इस बार चुनाव की व्यवस्था में सुरक्षा के लिए कुल 30 हजार से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। तीन हजार 134 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 243 वल्नरेबल व 206 क्रिटिकल बूथ हैं। एसएसपी ने कहा कि सुबह साढ़े पांच से ही पुलिस फोर्स ड्यूटी पर तैनात हो जाएगा। मतदान के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी केंद्र छोड़कर नहीं जाएगा। बूथों के बाहर प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा। कोई भी एजेंट मोबाइल फोन नहीं रखेगा। पुलिस-प्रशासन का कोई भी कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। पुलिसकर्मियों के भोजन, पानी आदि की व्यवस्था केंद्र पर होगी। पुलिसकर्मी मतदान के बाद पोलिंग पार्टी के साथ ही बस से सुरक्षित मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने के बाद ही निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त होंगे। एसएसपी ने फोर्स को अलग-अलग बिंदुअों पर निर्देश दिए हैं। इनमें कहा है कि केंद्र पर मतदाताअों को सूचीबद्ध कराएं, ताकि कोई आपत्तिजनक वस्तु न ले जा सके। महिलाओं की लाइन महिला पुलिसकर्मी द्वारा लगाई जाएगी। केंद्र पर लगा पुलिस बल किसी संज्ञेय अपराध होने की स्थिति के अलावा बिना पीठासीन अधिकारी के बुलाए पर केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। मतदाता को किसी प्रकार का अवरोध न हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks