गैर जनपद में चुनाव कराने के लिए जिले से रवाना हुई

एटा
………………………………………..
गैर जनपद में चुनाव कराने के लिए जिले से रवाना हुई पुलिस टीम विधान सभा चुनाव के लिए रिजर्व पुलिस लाइन एटा से ब्रीफिंग के बाद गैर जनपद में मतदान कराने के लिए पुलिस फोर्स को जनपद से आज रवाना किया गया। पहले चरण में जनपदीय पुलिस फोर्स गाजियाबाद जनपद में चुनाव कराएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व एएसपी श्री धनंजय सिंह कुशवाह ने सभी पुलिस कर्मियों को वाहनों पर बैठाने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद की पुलिस फोर्स विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में गाजियाबाद जनपद में होने वाले मतदान में मुस्तैद रहेगी। चुनाव ड्यूटी के लिए रिजर्व पुलिस लाइन एटा में पुलिस फोर्स को ब्रीफ करके हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पार्टियों को रवाना करने से पहले पुलिस लाइन परिसर में सभी को एकत्र कर चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया। अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने की हिदायत दी जिससे कि निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का अच्छी तरीके से निर्वहन करने के लिए आदेशित किया। साथ ही साथ कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी लोगों को मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करने व सतर्क रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को फेसशील्ड, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया गया। पुलिस पार्टी लेकर जा रही बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को रवाना किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राअधिकारी लाइन श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह एवं चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks