सांड के हमले में किसान की मौत

#Etah…

सांड के हमले में किसान की मौत
जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गिलौला निवासी रामपाल सिंह पुत्र तालेवर सिंह के खेतों में गेहूं आदि की फसलें खड़ीं हैं। शनिवार को सुबह करीब 7 बजे रामपाल सिंह अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों पर गए थे। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान उन पर सांड ने हमला कर दिया। सुबह करीब 10 बजे खेतों पर गए लोगों ने देखा तो परिजनों को अवगत कराया। खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रामपाल को अस्पताल ले जाया गया, डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks