
#Etah…
प्रेक्षकगणों, राजनैतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न
◾️आयोग के निर्देशानुसार वीडियो कैमरे की निगरानी में सम्पन्न हुई द्वितीय रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया-डीईओ
◾️प्रेक्षक महोदय एटा सदर विधानसभा राजेन्द्र रतनू, प्रेक्षक अलीगंज अमरपाल सिंह, प्रेक्षक जलेसर जयन्त कुमार एकट, प्रेक्षक मारहरा आर० वैंकटेश, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीडियो कैमरे की निगरानी में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।
◾️जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद की १०३-अलीगंज, १०४-एटा सदर, १०५-मारहरा, १०६-जलेसर विधानसभा क्षेत्र के तहत ईवीएम (बीयू, सीयू, वीवीपैट) का द्वितीय रेण्डमाइजेशन कर डिजिटली विधानसभावार बूथों का निर्धारण किया गया है।
◾️रेंडमाइजेशन के बाद डिजीटली विधानसभावार बूथों के निर्धारण की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।
◾️ईवीएम के प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पादित की गई है।
◾️इस दौरान एसएसपी उदय शंकर सिंह, प्रभारी अधिकारी कार्मिक डा० अवधेश कुमार वाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह, रिटर्निंग ऑफीसर शिव कुमार, मानवेन्द्र सिंह, अलंकार अग्निहोत्री, वेद प्रिय आर्य, एडीईओ राजेन्द्र भारती, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी आदि अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।