मां वीणा वादिनी के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

एटा सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में मां वीणा वादिनी के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक राजपाल सिंह विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता प्रबंधक वीरेंद्र वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मनमोहन राठी ,सर्वेश बाबू दीक्षित, यजमान गोकुलेन्द्र द्विवेदी ,शशि शर्मा नीरज गुप्ता ,कुसुम गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने संयुक्त रुप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन करके किया। आचार्य ब्रह्म प्रकाश शास्त्री सहयोगी नितेश आर्य, अंकित आर्य ने विधिपूर्वक हवन अनुष्ठान किया। इसके साथ साथ वीर हकीकत राय को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर्षिता भारद्वाज, कोमल ,खुशी ,प्रगति, प्रथम परमार, अनन्या, रुद्रांश द्विवेदी, देवांश द्विवेदी, सक्षम, स्वास्तिक, आर्या ,दीपशिखा, अपराजिता के द्वारा सुंदर वंदना एवं देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन विवेक दुबे ने किया । उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र ने बसंत पंचमी से संदर्भित पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में अवगत कराया ।इस अवसर पर डॉ अरुण राजोरिया ,आश्चर्य वार्ष्णेय, संजीव मिश्रा ,यादवेश सिंह, कृष्णकांत पांडे, विवेक पांडे, सुनीता उपाध्याय, सुनीता जैन, कुसुम पांडे , रमन प्रताप सिंह, श्याम सुंदर शुक्ला, सत्य प्रकाश पाठक ,आलोक त्रिवेदी, सत्य शील मिश्रा ,पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, भव नाथ झा, सूबेदार सिंह शाक्य, अजय गौड़, राजेंद्र सिंह ,डॉक्टर संजीव सिंह ,पंकज मलिक, ममता उपाध्याय, डॉ योगेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल अग्रवाल डॉ राहुल शर्मा, मनोज कुमार सिंह, दयाशंकर पचौरी, विवेक दुबे , नागेश अग्निहोत्री ,अलका सक्सेना ,विनय प्रताप सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, निधि पांडे ,विनय वशिष्ठ, दीपक राघव ,लोकेंद्र कुमार , रवीश चंद्र, संयोगिता भारद्वाज ,अंजू वार्ष्णेय, शिखा सक्सेना, डॉ अजय उपाध्याय, लवली शर्मा ,सीता शर्मा ,सौरभ गुप्ता, विकास अग्रवाल, शिवकांत चंदेल अनिल कुमार, अनीता वर्मा, राजीव वर्मा ,अवनीश माहेश्वरी, पवन कुमार, आलोक जैन ,श्याम भारद्वाज, बृजेश कुमार उपाध्याय , गार्गी उपाध्याय, हरी बाबू शर्मा, विजय कुमार ,आशीष दीक्षित, नवीन नीरज शर्मा, अनिल कुमार ,कीर्ति सिंह, वेद प्रकाश, राजवर्धन गुप्ता ,जगपाल सिंह राठौर, विजय कुमार, केशव मिश्रा ,मुनेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यार्थियों की भी उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks