पता न मिलने पर वापस आ गए 656 मतदाता पहचान पत्र – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पता न मिलने पर वापस आ गए 656 मतदाता पहचान पत्र – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारिया जोरों पर चल रही हैं। इस बार के चुनाव के लिए जिले में 1.43 लाख मतदाता पहचान पत्र तैयार कराए गए हैं। इनमें से 1.04 लाख स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए हैं। 38 हजार पहचान पत्र बीएलओ द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से 656 मतदाता पहचान पत्र वापस आ गए हैं। इसका कारण मतदाता पहचान पत्रों पर लिखा पता ठीक नहीं होना बताया गया है। गाव व मोहल्लों में लोग नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते पोस्ट आफिस से वापस तहसीलों को भेज दिया गया है।जिले की सात विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान है। नामाकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जिले भर में कुल 60 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में हैं। पिछले दिनों जिले भर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इनमें करीब 1.43 लाख वोट बढ़े थे। निर्वाचन विभाग ने मतदाता पहचान पत्र के लिए इन सभी के कार्ड को जयपुर भेज दिया। वहा से पिछले दिनों यह कार्ड छपकर आ गए। इसके बाद तहसीलों पर इनका आवंटन कर दिया।तहसील स्तर से स्पीड पोस्ट व बीएलओ के माध्यम से इनका वितरण शुरू कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र वितरण का कार्य चल रहा है। अब जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र से पता न मिलने के कारण 656 मतदाता पहचान पत्र वापस आए हैं। इनमें अतरौली विधानसभा के 22, छर्रा के 11, कोल के 287, शहर के 280 व इगलास में 56 मतदाता पहचान पत्र शामिल हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks