स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन हेतु समय सारिणी निर्धारित

एटा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मथुरा-एटा-मैंनपुरी और कासगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन रिटर्निग ऑफीसर द्वारा 01 फरवरी 2022 को कर दिया गया है। विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार मतदान सूची का प्रकाशन 01 फरवरी किया जा चुका है जिसके उपरान्त दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी निर्धारित की गई। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 11 फरवरी को एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 फरवरी 2022 को किया जाएगा।