
एटा
जलेसर भाजपा प्रत्याशी का क्षेत्र में भारी विरोध- पुलिस की धमकी पर गांव वालों में छाया आक्रोश।
दशकों से खारे पानी का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने नहीं चखा मीठे पानी का स्वाद।
गाँव महापुर की जनता में सजीव दिवाकर विधायक के खिलाफ काफी नाराजगी।
ग्रामीणों ने लगाए बड़े आरोप पेयजल योजनान्तर्गत 10-10 हजार लीटर के खाली हौज रखवाकर सरकारी धन का किया बंदर बाँट आजतक सभी हौज सफेद हाथी का रूप लेरखे हैं।
शकरौली पंचायत के सभी गांवों में 23 खाली हौज रखे हैं किसी में नहीं जुड़ा पाइप लाइन का कनेक्शन, पेयजल योजना को लग चुका है ग्रहण।
गाँव की गलियाँ कीचड़ से भरी हुई हैं, शौचालय के लिये भी तरस रहे लोग, जाना पड़ता है खेतों पर, बहिन बेटियों की सुरक्षा के लिये सहमते हुए नजर आए ग्रामीण।
विधायक की लापरवाही एवं पक्ष पात का भी लगाया आरोप, इस लिये वोट देने के बजाय विरोध करने के लिये मजबूर हो रहे ग्रामीण।
विरोध करने वाले सैकड़ों ग्रामीणों ने “आज” के कैमरा पर खुलकर रखी अपनी पीड़ा, दामोदर सिंह वर्मा, रतन सिंह राजपूत, रबेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, मेघ सिंह, मेघ सिंह कुशवाह शकरौली, राजवीर सिंह, संजय कुमार, पिंकी खां, निहाल सिंह दुर्गपाल सिंह, केशव कुमार आदि रहे मौजूद।