
स्कूटी सवार 2 लोगों को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौत एक गंभीर घायल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोतवाली इगलास क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गांव सहारा पर उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब दो स्कूटी सवार अपने गांव कान चिरौली से अलीगढ़ जा रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्रोला ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे कि एक स्कूटी सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और दूसरे स्कूटी सवार को अलीगढ़ के मेडिकल हॉस्पिटल गंभीर हालत में रेफर किया है। जानकारी के अनुसार सोवरन सिंह पुत्र गोदराम अलीगढ़ तहसील कोल में सीजनल अमीन के पद पर तैनात हैं। वह ड्यूटी पर अलीगढ जा रहे थे गांव का 24 वर्षीय बलवीर पुत्र हरचरण स्कूटी पर बैठकर अलीगढ़ दवा लेने जा रहा था।गांव सहारा पर पहुंचने पर ही पीछे से आ रहे ट्रोला ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे कि स्कूटी पर बैठा बलवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और गंभीर घायल सोवरन सिंह को अलीगढ़ मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ट्रोला चालक ट्रोला छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने ट्रोला को कब्जे में लिया है। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा 2 घंटे तक जाम लगाए रखा, लोगों का आरोप था कि ट्रोला ड्राइवर को लाया जाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। मौके पर पहुंचे एसडीएम इगलास अनिल कुमार कटियार द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है।