जयंत की सभा को लेकर दो प्रत्याशियों पर मुकदमा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

जयंत की सभा को लेकर दो प्रत्याशियों पर मुकदमा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की हुई सभा व रोड शो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। खैर के प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व इगलास के प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।रालोद प्रत्याशियों के समर्थन में जयंत चौधरी ने करीब चार घटे तक टप्पल से इगलास तक रोड शो किया था। बरौली व गोरई कस्बे में सभी की थी। इसको लेकर टप्पल थाने में उड़नदस्ता प्रभारी ब्रजनंदन शर्मा की ओर से खैर प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि 31 जनवरी को रालोद प्रत्याशी ने बिना अनुमति के चुनाव प्रचार में टप्पल के गाव मालव में करीब 150 गाड़ियों के साथ रोड शो निकाला। इसमें 15 से 20 गाड़ियों पर झडे व बैनर लगे हुए थे। हजारों लोगों ने इस रोड शो में भाग लिया, जबकि 10 से अधिक लोगों पर प्रतिबंध था। इधर, इगलास थाने में उड़न दस्ता प्रभारी अमित स्वरूप की ओर से इगलास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप है कि दिवाकर ने पाच सौ लोगों की सभा करने की अनुमति ली थी, लेकिन सभा में साढ़े सात सौ लोग थे। इसके अलावा बिना अनुमति रोड शो किया, जिसमें 50-60 गाड़िया थीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks