खैर रालोद प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज – रिपोर्ट शुभम शर्मा

खैर रालोद प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – टप्पल इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि खैर विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को 31 जनवरी को थाना टप्पल के गांव मालव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदर्श आचार संहिता नियमों का व कोविड-19 का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार करने के लिए अनुमति दी गई थी लेकिन उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन कर करीब डेढ़ सौ गाड़ियों के साथ रोड से निकाला जिसमें 15- 20 गाड़ियों पर झंडे व बैनर लगे हुए थे तथा हजारों लोगों ने इस रोड शो में भाग लिया। जबकि 10 से अधिक लोगों पर प्रतिबंध था कहीं भी कोविड-19 का पालन नहीं किया गया इसी को देखते हुए भगवती प्रसाद सूर्यवंशी प्रत्याशी रालोद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मै धारा 188, 269, 271, 171एफ, की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks