हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल मारहरा विधान सभा क्षेत्र के महासंग्राम में सपा एवं भाजपा के मध्य ही सिकंदर बनने के लिए कडी तकरार संभव……?


एटा ! जिले में हिन्दू मुस्लिम एकता का प्राचीन इतिहास समेटे यादव एवं लोधी व मुस्लिम बाहुल 105 विधान सभा क्षेत्र मारहरा में इन दिनों 2022 के विधान सभा सामान्य निर्वाचन का भूत लोगों के दिमाग पर सवार है ! इस विधान सभा क्षेत्र के गांव व गली मुहल्लों में रहने वाले सभी धर्मो एवं वर्गो के लोग चुनाव में किसको वोट करना है किसकी सरकार बनेगी एवं किस राजनैतिक पार्टी ने सरकार में रहते हुऐ जनमानस के विकास के लिए क्या क्या कार्य किऐ हैं, इन पर फोकस चल रहा है ! समाजवादी पार्टी ने यहां से अपने पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू को चुनावी महासंग्राम में युद्ध लडने के लिए अखाड़े में उतारा है तो भाजपा ने अपने सिटिगं विधायक वीरेन्द्र सिहं लोधी पर पुन: दांव लगाया है ! बसपा ने भी योगेश शाक्य एड0 तो कांग्रेस पार्टी ने भी यहां से श्रीमती तारा राजपूत को मैदाने-ए-जगं में उतारकर चुनावी दगंल को रोमांचक कर दिया है ! इसके अलावा आम आदमी पार्टी सहित कुछ अन्य क्षेत्रिय दलों के व निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने बजूद का ऐहसास कराने के लिए चुनावी महासंग्राम में कूद पडे है ! लेकिन यहां के अवाम की फिलहाल जो नब्ज टटोली गयी है उससे यह साफ हो जाता है कि मतदान के दिन सपा एवं भाजपा में ही कश्मकश होने की संभावना है तथा तीसरे नंबर पर किस पार्टी का उम्मीदवार अपनी जगह बना पाऐगा यह गर्त में छिपा हुआ है ! इस विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत मतदाताओं का आकंलन किया जावे तो पिछले चुनाव 2017 में यहां 3 लाख 52 हजार 222 मतदाता थे जिनमें 1 लाख 60 हजार पुरूष व 1 लाख 36 हजार महिला मतदाता मौजूद रहे ! 2017 के समपन्न विधान सभा चुनाव में भाजपा के विजेता उम्मीदवार वीरेन्द्र सिहं लोधी को 92507 मत प्राप्त हुऐ थे तो वही सपा के अमित गौरव यादव टीटू 33432 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे ! इसी तरह 2008 में हुऐ परिसीमन के बाद विधान सभा सीट मारहरा के प्रथम बार 2012 में समपन्न हुऐ चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमित गौरव यादव टीटू 61827 मत प्राप्त कर विजय वरण किया था , उस दौरान राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के उम्मीदवार वीरेन्द्र सिहं लोधी 39571 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर खिसक लिए थे एवं बीएसपी के उम्मीदवार नन्नू सिहं वर्मा 30340 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर पहुंच गऐ थे तथा भाजपा के प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था ! बताते चलें कि मारहरा का प्राचीन इतिहास हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल रहा है ! यहां मारहरा कस्बे में खानकाहे बरकातिया दरगाह पर प्रत्येक वर्ष हजरत सैय्यद शाह अबुल हुसैन नूरी की याद में बडे स्तर पर उर्से नूरी का आयोजन किया जाता है जिसमें देश विदेश के जायरीन आते हैं ! बताया जाता है कि मारहरा कस्बे की नींव अलाउद्दीन खिलजी के दौर में रखी गयी थी तथा अलाउद्दीन खिलजी के जिलेदार राजपूत राजा मुनिराज ने इस कस्बे की नींव डाली ! शेरशाह सूरी के शासन काल में मारहरा को परगना घोषित किया गया था ! मारहरा कस्बा आदिकाल में स्वरूप गंज गांव के नाम से विख्यात रहा ! 2008 के परिसीमन से पूर्व मारहरा विधान सभा सीट का नाम निधौली कलाँ विधान सभा सीट रहा तथा एक बार रामनरेश यादव यहां से जीतकर उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री बने थे ! उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के निवर्तमान सभापति रमेश बाबू यादव भी निधौली कलाँ विधान सभा सीट से एक बार विधायक रहे हैं तो वहीं इस समय सपा के उम्मीदवार अमित गौरव यादव टीटू के पिता स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह यादव भी निधौली कलाँ विधान सभा सीट से विधायक रहे एवं भाजपा के पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा व स्वर्गीय ओमप्रकाश यादव भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं ! ञातव्य हो कि जब सुधाकर वर्मा भाजपा से चुनाव जीते थे उस दौरान बतौर उम्मीदवार स्वर्गीयअनिल कुमार सिंह यादव एवं निवर्तमान सभापति रमेश बाबू यादव के लघुभ्राता स्वर्गीय दिनेश चन्द्र यादव के मध्य हुऐ जबर्दस्त गोली कांड में दिनेश चन्द्र यादव सीने में गोली खाकर वीरगति को प्राप्त हो गऐ थे तथा उसके बाद हुऐ विधान सभा चुनाव में स्वर्गीय दिनेश चन्द्र यादव की पत्नी श्रीमती ऊषा यादव ने विजय पताका फहरायी थी !