हम किसानों की बात करते हैं और वो जातिवाद को बढ़ावा दे रहें – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हम किसानों की बात करते हैं और वो जातिवाद को बढ़ावा दे रहें – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जयंत चौधरी ने कहा कि योगी जी ने घोषणा की थी कि 110 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा, लेकिन पुल नहीं बना। लोग अब गठबंधन पर भरोस जता रहे हैं। आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र के गांव मालव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि हम किसानों की बात करते हैं। जयंत पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। जयंत ने कहा कि योगी जी ने घोषणा की थी कि 110 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा, लेकिन पुल नहीं बना। लोग अब गठबंधन पर भरोस जता रहे हैं। जिले की खैर विधानसभा क्षेत्र स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की कर्म स्थली रही है। इस क्षेत्र के लोगों ने स्वर्गीय अजीत सिंह का वर्चस्व कायम रखा था। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सपा- रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में वह रोड शो करते हुए जनता से जीत दिलाने की अपील कर रहे हैं।जयंत चौधरी दिल्ली से अपने काफिले के साथ टप्पल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रोड शो टप्पल से शुरू होकर खैर के मालवा गांव पहुंचा। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को वोट करें। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ की खैर और हरियाणा सीमा को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद का सरकार आते ही निपटारा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने वादा किया कि युवाओं को नौकरी दी जाएगी। हाथरस कांड को लेकर उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में सपा रालोद गठबंधन की सरकार आती है तो हाथरस जैसे कांडों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में वह नई योजनाएं लेकर आएंगे। बिजली कर्ज से छुटकारा दिलाया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला बारह गांव में पहुंचा। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks