चुनाव में खर्च में भाजपा उम्मीदवार सबसे आगे – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चुनाव में खर्च में भाजपा उम्मीदवार सबसे आगे – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव में अब तक पैसा खर्च करने में बरौली से भाजपा उम्मीदवार ठा. जयवीर सिंह सबसे आगे हैं। 31 जनवरी तक उन्होंने 9.38 लाख रुपये खर्च किए हैं, जबकि बरौली से आरएलडी उम्मीदवार प्रमोद गौड़ ने 5.40 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं 11 अनुपस्थित उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया गया है।सोमवार को तीन विधानसभाओं के निर्वाचन व्यय संबंधित खर्चे के रजिस्टर पेश किए गए। खैर विधानसभा से बसपा उम्मीदवार चारु केन ने नामांकन से 31 जनवरी तक 2.62 लाख रुपये, राष्ट्रीय लोकदल से भगवती प्रसाद ने 2.61 लाख, भाजपा उम्मीदवार अनूप प्रधान 4.49 लाख, आप से मोहनीश प्रताप 15 हजार रुपये खर्च करने का ब्योरा दिया। वहीं बरौली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार ठा. जयवीर सिंह ने नामांकन से 31 जनवरी तक 9.38 लाख रुपये खर्च किए, आरएलडी से प्रमोद गौड़ ने 5.40 लाख रुपये, एआईएमआईएम शाकिर अली 43500 रुपये खर्च किए। इगलास विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राजकुमार सहयोगी 2.48 लाख व कांग्रेस उम्मीदवार प्रीती धनगर ने 1 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं। तीनों विधानसभा से कांग्रेस, बसपा समेत अन्य उम्मीदवार गैर हाजिर रहे, जिस पर उनको नोटिस जारी किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks