
सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा शुरू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला कृषि अधिकारी रामप्रवेश ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 1 फरवरी से 4 फरवरी तक मतदान कार्मिकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटस को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश वर्मा ने बताया कि पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, दितीय, तृतीय एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण के लिए विवेकानंद कॉलेज एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में 9:30 बजे से 12:30 बजे तक प्रथम पाली में एवं 1:30 बजे से 4:30 बजे तक दूसरी पाली में प्रशिक्षित किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 4 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि सभी मजिस्ट्रेट्स एवं कार्मिक समय से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, अन्यथा की दशा में भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।