
जनपद में आयेंगे कांग्रेस की प्रियंका गाँधी वाड्रा व कन्हैया लाल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सूबे में लंबे समय से वनवास काट रही कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रही। सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही हैं। प्रत्याशी व पार्टी के तमाम नेता खुद जनसंपर्क कर ही रहे हैं। कोई कमी न रह जाए, इसके लिए स्टार प्रचारक भी बुलाने की तैयारी है। इनमें राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का नाम प्रमुख है।कांग्रेस ने विधानसभा सीट से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल को प्रत्याशी बनाया है। बंसल की 2012 के चुनाव में करीब 600 मतों के अंतर से ही हार हुई थी। इस बार वे पूरी ताकत झोंके हुए हैं। शहर में कांग्रेस ने एएमयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज पर दांव लगाया है। जिला बदर की कार्रवाई के बाद से ही कांग्रेस यहां काफी मुखर होकर लड़ रही है। इस तरह कोल व शहर पर कांग्रेस सीधे मुकाबले में दिख रही है।