इनामिया अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

*एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, ग्राम तमरौरा में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहा 20000 रुपये का इनामिया अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, छः आरोपियों को पूर्व में घटना में प्रयुक्त एक अवैध सिंगल शाॅट गन, पाॅच अवैध तमंचे तथा नौ खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 02.06.2020 को थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम तमरौरा में हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे सातवें वांछित 20000 रुपये के इनामिया आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटनाः-* दिनांक 02.06.2020 को वादिया श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 किशनपाल सिंह निवासी तमरौरा थाना नयागाॅव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 02.06.2020 को खेत पर गये वादिया के बेटे लवकुश तथा गौरव को लालू उर्फ सतेन्द्र, जितेन्द्र, जागेश्वर, अवनीश, गुलाब सिंह तथा बृजेश व कुॅवरपाल ने घेरकर उनके उपर तमंचों से फायर कर दिये, जिससे गोली लगने से वादिया के पुत्र लवकुश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 124/2020 धारा 147, 148, 149, 302 भादंवि बनाम लालू उर्फ सतेन्द्र आदि सात नफर* अभियुक्त पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव दिनेश सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 03.06.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा घटना में वाॅछित चल रहेे छः नामजद अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त छः अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आज दिनांक 09.06.2020 को थाना नयागाॅव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे सातवें व 20000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को करनपुर चैराहे के पास से समय करीब 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- कुंवरपाल पुत्र सहवीर निवासी नगला चन्दन, नवाबगंज जनपद फतेहगढ़।

*बरामदगीः-*
1- एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर घटना में प्रयुक्त

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
3- आरक्षी हेमन्त चैधरी
4- आरक्षी शिवम चैहान
5- आरक्षी स्वतंत्र कुमार
6- आरक्षी चालक जयवीर सिंह
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks