*एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौज तथा मारपीट करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 363/2020 धारा 323, 336, 452, 504, 506 भादंवि* की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है
*घटना-* दिनाक 08.06.2020 को वादिया श्रीमती उर्मिला पत्नी सत्यपाल सिंह निवासी उद्देतपुर थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 08.06.2020 को वादिया के घर में रात्रि लगभग 10 बजे गांव का ही गौरव पुत्र प्रेमपाल चौहान घुस आया और गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर वह छत पर चढ़ गया और ईटें फेंकने लगा। फेंकी गयी ईंट वादिया की बांह में लगी जाते जाते घर में आग लगा देने तथा वादिया व वादिया के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 363/2020 धारा 323, 336, 452, 504, 506 भादंवि* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया दिनांक 10.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित अभियुक्त को प्रेमनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*
1- गौरव पुत्र प्रेमपाल चौहान निवासी उद्देतपुर थाना कोतवाली नगर एटा
*गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :-*
1- उप निरीक्षक अमरेश कुमार त्यागी
2- आरक्षी विजेंद्र सिंह
Attachments area