पिता व पुत्र में चुनावी जंग पिता रमाकांत यादव समाजवादी पार्टी के साथ और पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा का चेहरा

!!.फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र मे पिता व पुत्र में चुनावी जंग पिता रमाकांत यादव समाजवादी पार्टी के साथ और पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा का चेहरा.!!
पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का किया प्रतिनिधित्व उनके पुत्र अरुणकांत यादव फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा से विधायक

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के बाहुबली नेता, आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रमाकांत यादव को समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ जिले की फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। जबकि उनके पुत्र अरुणकांत यादव इसी सीट से भाजपा के विधायक हैं।
अक्सर ऐसा कम ही होता है कि किसी चुनाव में पिता पुत्र के बीच जंह लेकिन वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ऐसा होता दिख रहा है। पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले के फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर पिता पुत्र के बीच जंग की संभावना बन रही है। पुत्र अरुणकांत यहां से भाजपा के विधायक है जबकि सपा ने उनके पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव को टिकट देकर यहां के समीकरण को बिगाड़ दिया है। फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव विधानसभा में पहुंचे थे। इस बार इस सीट पर बहुत ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि इस सीट से राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे।
रमांकात यादव ने 1985 में इंडियन कांग्रेस (जे) के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने 1989 में बसपा के टिकट चुनाव जीता।1991 में रमाकांत यादव एक बार फिर पार्टी बदली और जनता के पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। 1993 में सपा के टिकट पर जीत हासिल की। एक बार फिर रमाकांत यादव इस सीट पर ताल ठोंकते नजर आए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks