
यमुना नदी पर बनेगा करोड़ों रुपए का पुल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – राज्य सरकार हरियाणा प्रदेश को पड़ोसी राज्यों से जोड़ा जा रहा है।इससे लोगों को रोजगार और बिजनेस के नजरिए से काफी लाभ होगा,साथ ही यातायात के क्षेत्र में भी आने वाली मुश्किलें दूर हो सकेंगी।इसे देखते हुए ही राज्य में चारों ओर यातायात को सुगम बनाने के लिए नए हाईवे,फ्लाईओवर और रेलमार्ग बनाए जा रहे हैं।इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक और फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया है,जिसके बाद अलीगढ़ और पलवल के बीच की दूरी समाप्त हो जाएगी।इस दूरी को दूर करने के लिए हाल ही में राज्य सरकार ने केएमपी पर भी एक एलिवेटिड रोड बनाने का निर्णय लिया है।इसके साथ ही सरकार ने अब यमुना नदी पर 500 मीटर लंबे पुल का निर्माण करने का भी निर्णय लिया है।यह पुल अलीगढ़ के मालव गांव से पलवल जिले के हसनपुर को जोड़ेगा।इस पुल के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे।इस पुल के निर्माण हेतु करीब 42 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।हरियाणा और यूपी के किसानों ने अपनी जमीन का अधिग्रहण करने की मंजूरी भी दे दी है।बताया गया है कि इस जमीन के अधिग्रहण की एवज में किसानों को सर्किल रेट के मुकाबले दो गुणा अधिक मुआवजा दिया जा सकता है।इस पुल के निर्माण को धार्मिक आस्था के नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मथुरा से 84 कोस की परिक्रमा अलीगढ़ जिले के टप्पल और मालव गांव से होकर निकलती है।यमुना नदी भी इस परिक्रमा के मार्ग में आती है।लोगों को नाव से ही यमुना नदी पार कर 84 कोस की परिक्रमा पूरी करनी पड़ती है,जोकि ना केवल कष्टदायक होती है,बल्कि खतरनाक भी मानी जाती है।मगर इस पुल के निर्माण के बाद लोगों की यह समस्या समाप्त हो जाएगी और उनके घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो सकेगा।