
बसपा प्रत्याशी चारूकेन ने सत्तापक्ष पर लगाया आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खैर विधानसभा सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी चारूकेन ने सत्तापक्ष पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सत्तापक्ष द्वारा पति, जेठ व अन्य ससुरालियों पर दवाब बनाया जा रहा है। चारू के इन आरोपों के बाद पार्टी उनके पक्ष में उतर आई है। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और पर्यवेक्षक को अपना ज्ञापन एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल के समक्ष सौंपा।जिलाध्यक्ष रतन दीप ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी की लोकप्रियता से डरा सत्ता पक्ष दवाब बनाकर परेशान कर रहा है। विधि विरुद्ध कार्रवाई की जा रही हैं। इस मामले में पर्यवेक्षक को ज्ञापन सौंप मांग की गई है कि पार्टी प्रत्याशी के ससुरालियों पर की जा रही कार्रवाई को रोका जाए। मामले में संज्ञान लिया जाए। इस दौरान मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, अशोक सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, बिजेंद्र सिंह कश्यप, मुकेश चंद्रा, सुरेश गौतम, हरजीत सिंह, अर्जुन स्वामी, महेश चौधरी, डा. हरीश, राहुल गौतम, वाईपी निमेष आदि मौजूद रहे।