
ई-पोस मशीनों से आनलाइन गृहकर जमा करा सकेंगे उपभोक्ता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गृहकर जमा करने की आनलाइन व्यवस्था तो पहले ही हो चुकी थी। अब इस प्रक्रिया को और आसान करने के लिए ई पोस मशीनों का नगर निगम ने सहारा लिया है। गृहकर विभाग को ये मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। इनके जरिए विभागीय कर्मचारी आसानी से गृहकर जमा करा सकेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने ये मशीनें गृहकर विभाग के सुपुर्द कीं। उन्होंने कहा कि ई पास मशीनें आने से विभाग को काफी सहुलियत मिलेगी। गणतंत्र दिवस पर जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने ई पास मशीनों की जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सादगी और सौहार्द पूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिला शक्ति को बढ़ावा देने और महिला शक्ति को नमन करने के उद्देश्य से नगर निगम की महिला सफाई मित्र नीरू के साथ नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से सेवाभवन और जवाहर भवन में तिरंगा फहराया। साथ ही विश्व के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों को संकल्प दिलाया गया। नगर आयुक्त कार्यक्रम में संकल्प दिलाते हुए कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि हम अपने शहर और प्रदेश को देश में अलग पहचान दिलाएंगे और स्वच्छ सर्वेक्षण में अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भागीदार बनेंगे और अपनी जिम्मेदारियां भी समझेंगे। उन्होंने ने कहा कि सफाई मित्र नगर निगम की आधारशिला और रीढ़ हैं। इनके सहयोग के बिना कोई भी सफलता शून्य है।