
कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज ने शुरू किया जनसम्पर्क – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज ने प्रतिभा कॉलोनी क्षेत्र में एक बैठक आयोजित की।ये बैठक कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह बघेल टिंकू के प्रतिभा कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित की गई जिसमें यहां कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव प्रतिमा सिंह और दिल्ली सीलमपुर के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बॉबी वसी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की बड़ी सेना है जबकि इसी सैन्य शक्ति की ताकत का अहसास अब चुनाव में हो जाएगा।उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में जनता हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने वाले और एशगाहों में बैठकर सियासत करने वाले लोगों को नहीं बल्कि उस व्यक्ति को चुनकर विधानसभा में भेजेगी जो व्यक्ति जनता के लिए हर वक़्त और परिस्थिति में तत्पर रहे। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने कहा कि सलमान इम्तियाज सर सैयद साहब के तालीमी इदारे से निकले हैं जबकि इस विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी में लीडरशिप पैदा होती है और इसी विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी ने सलमान पर भरोसा जताया है