
एटा।103 अलीगंज विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने किया नांमाकन।
103 विधानसभा सीट से आज शुक्रवार को विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अपने प्रस्तावक डॉ0अशोक रतन शाक्य, पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू भैया,गोपाल शर्मा और अपने पुत्र जीतू के साथ चार सेटों में अपना नामांकन अलीगंज के आरओ मानवेन्द्र सिंह को सौंपा,भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रत्यासी एवं प्रस्तावकों के अलावा किसी को भी कलेक्ट्रेट परिसर में जाने की इजाजत नही दी गई।अपने नामांकन के उपरांत विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मीडिया को बताया कि भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर से मुझे अपने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए टिकिट देकर सेवा का अवसर प्रदान किया है, वर्तमान में देश के अंदर दो इंजन वाली सरकार कार्यरत है,जिसमे केंद्र में हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, प्रधानमंत्री जी अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व की महान शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है।वहीं उत्तर प्रदेश के तेजस्वी मुख्यमंत्री योगी जी की बजह से प्रदेश में चौमुखी विकास के साथ ही माफियाओं अपराधियों, माफियाओं के साथ जिस तरह से कानूनी कार्यवाही करके उन्हें या तो सीधा ऊपर अथवा जेल में पहुँचाने का काम किया है।उससे प्रदेश में जनता भय मुक्त होकर रह रही है।उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप 20 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट देकर मुझे विजयी बनाये साथ ही योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने में अपने अधिकार का प्रयोग करें, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अपने शरीर के खून के एक एक कतरे को क्षेत्रीय जनता के लिए न्योछावर कर दूँगा।