72वें गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कमिश्नरी में फहराया राष्ट्रध्वज – रिपोर्ट शुभम शर्मा

72वें गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कमिश्नरी में फहराया राष्ट्रध्वज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मंडलायुक्त गौरव दयाल ने 72वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कमिश्नरी परिसर में झंडारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया। मण्डलायुक्त ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कमिश्नरी सभागार में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मण्डलायुक्त ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। संविधान का अंगीकृत करना, हमारे देश एवं राष्ट्र के लिए स्वर्ण दिन के रूप में याद किया जाता है। संविधान देश के नागरिकों को शक्ति प्रदान करता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह कठोर एवं लचीला दोनों प्रकृति पर आधारित है, जो देश के नागरिकों को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने को निर्देशित करता है।उन्होंने इस अवसर पर सभी को कर्तव्यों का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि इससे आप स्वयं और राष्ट्र दोनों के हितों की रक्षा कर सकते हैं। वर्तमान समय में नारी शक्ति के विकास एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हमारे देश की नारी शक्ति को बल मिला है, जो देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारा देश दिन-ब-दिन तरक्की कर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से करें। शासन द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रहे हैं, उनका लाभ कमजोर, निराश्रित, गरीब एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को प्राप्त हो सके। अपर आयुक्त प्रशासन कंचन शरण ने कहा कि देश को आज ही के दिन गणतंत्र का दर्जा प्राप्त हुआ था, जो पूर्ण रूप से अपने आप में संपूर्ण था। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास उस देश के संविधान पर निर्भर करता है। अपर आयुक्त न्यायिक मनीष नाहर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश पर मिटने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए देश भक्ति गीत गाया। कार्यक्रम के पश्चात छात्र छात्राओं को गिफ्ट एवं मिष्ठान का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर उपयुक्त खाद्य मदन लाल यादव, मण्डलीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बार एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks