गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस ने किया भव्य परेड का आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशन में अलीगढ़ पुलिस द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव दयाल आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़, दीपक कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ व कलानिधि नैथानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा परेड की सलामी ली गयी एवं गौरवशाली परेड का निरीक्षण किया ।परेड का शुभारम्भ गौरव दयाल आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़,पी. विजयन (IPS) पुलिस प्रेक्षक, दीपक कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़,बब्बू सारंग जिला जज, सेल्वा कुमारी जे.जिलाधिकारी अलीगढ़, पर्यवेक्षक दुश्मन्त कुमार वेहरा (IAS), रघु जी (IAS), बेहराराम (IAS) की उपस्थिति में आकाश में गुब्बारे उड़ाकर किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गौरव दयाल आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़,पी.विजयन (IPS) पुलिस प्रेक्षक,दीपक कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़,बब्बू सारंग जिला जज एवं सेल्वा कुमारी जे0 जिलाधिकारी अलीगढ़ को स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया गया ।परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक पुनीत द्विवेदी (IPS) द्वारा किया गया । परेड में 03 परेड कमाण्डर, यातायात पुलिस, पीएसी, सीईआर (सिविल इमरजेंसी रिजर्व), सशस्त्र पुलिस, पुलिस कार्यालय, महिला टोली, मोटरसाइकिल दस्ता, यूपी-112 पुरूष व महिला, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, रेडियो शाखा, फायर सर्विस, बज्र वाहन, पुलिस बैण्ड आदि सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित टोलियाँ सम्मिलित रहीं । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कार्मिकों को लगातार उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय सेवा करने हेतु भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रशंसा पदक प्रदान किये गये हैं, जिसका विवरण निम्नवत है-
1.उ.नि.अरविन्द कुमार (प्रभारी वीआईपी सेल), 2.उ.नि. स.पु. नेपाल सिंह (पुलिस लाइन) को लगातार उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय सेवा हेतु भारत सरकार का सराहनीय सेवा पुलिस पदक प्रदान किया गया ।
1.उनि जोगेन्द्र सिंह – प्रभारी नारकोटिक्स सेल, 2. उनि रामवकील सिंह– थानाध्यक्ष पालीमुकीमपुर, 3. उनि अशोक कुमार – पुलिस लाइन को सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उप्र लखनऊ का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव दयाल आयुक्त अलीगढ़ मडल अलीगढ़ द्वारा परेड में प्रतिभाग करने वाली विजेता टोलियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
प्रथम पुरस्कार – पुलिस कार्यालय (कमाण्डर पौरुष मावी)
द्वितीय पुरस्कार – महिला पुलिस (कमाण्डर वर्षा शर्मा)
तृतीय पुरस्कार – 38 वीं वाहिनी पीएसी (प्लाटून कमाण्डर खानचन्द्र सिंह)
परेड के दौरान न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक अपराध रजनी, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार उत्तम, अपर पुलिस अधीक्षक प्रज्ञान महेन्द्र कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/ थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक हरेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks