बुलेरो की टक्‍कर से बाइक सवार महिला की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बुलेरो की टक्‍कर से बाइक सवार महिला की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मथुरा राजमार्ग पर गांव साथिनी के निकट बाइक सवार मां, बेटा व बाबा को पीछे से आ रही बुलेरो पिकअप जीप ने रौंद दिया। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे में मृतका के ससुर व बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। इनका इलाज निजी चिकित्‍सालय में कराया गया है। गांव मांकरौल निवासी इंद्रवीर सिंह पुत्र रामप्रसाद मंगलवार को बाइक से वृंदावन पांच वर्षीय नाती चिराग को दवा दिलाने के लिए गए थे। साथ में पुत्रबधु कविता (25) पत्नी शीलेंद्र सिंह भी साथ थी। वृंदावन से गांव लौटते समय रास्ते में अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव साथिनी के समीप पीछे से आ रही बुलेराे पिकअप के चालक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में कविता को उपचार के लिए स्वजन मथुरा के निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंद्रवीर व बालक चिराग का कस्बा के निजी डाक्टर से इलाज कराया गया है। बालक के पैर में फैक्चर हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने बताया कि बुलेरो गाड़ी चालक बाइक को रौंद कर भाग गया है। हादसे में महिला की मौत हुई है। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विदित रहे कि मृतक महिला की छह वर्ष पहले शादी हुई थी, पति प्राइवेट नौकरी करता है। इनपर दो बेटे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks