
सीडीएस ज. बिपिन रावत और नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह, राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल है।केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह, राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल है।