
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022
निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमा 40 लाख निर्धारित
एटा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सूचित किया है कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की अधिसूचना 8 जनवरी को जारी कर दी गई है तथा आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए व्यय सीमा बढ़ाते हुए रूपये 40 लाख कर दी गई है।