
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है, दिनांक 25.1.2022 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 वारण्टी गिरफ्तार वाद स0 9115/15 धारा 323/324/504 भादवि० कैलाश पुत्र महीपाल नि0 नगला उदा थाना मिरहची एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
- का० कलाम
- रि०का०आशीष