अमेठी विधानसभा क्षेत्र: टकरा रहे ‘रिश्ते’, परिवारों और राजपरिवार में खींचतान

!!.186.अमेठी विधानसभा क्षेत्र: टकरा रहे ‘रिश्ते’, परिवारों और राजपरिवार में खींचतान.!!
लखनऊ में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से पति पत्नी की भाजपा के टिकट की दावेदारी के बीच अब अमेठी से राजघराने की दो बहुओं की दावेदारी से सत्तारूढ़ दल की बड़ी परेशानी

लखनऊ में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से पति पत्नी की भाजपा के टिकट की दावेदारी के बीच अब अमेठी से राजघराने की दो बहुओं की दावेदारी सत्तारूढ़ दल की परेशानी बढ़ा सकती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अमेठी में गरिमा सिंह (भाजपा) और अमिता सिंह (कांग्रेस) आमने-सामने थीं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह भी यहां से पार्टी के टिकट की दावेदार हैं।
नजदीकी लोगों के मुताबिक, संजय सिंह अमेठी विधानसभा से अमिता को भाजपा का टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि गरिमा अपना टिकट बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। संजय सिंह ने पहली पत्नी गरिमा सिंह को तलाक देकर 1995 में अमिता सिंह से शादी कर ली थी। अमिता सिंह 2002 में भाजपा तथा 2007 में कांग्रेस से अमेठी की विधायक चुनी गईं। वर्ष 2017 के चुनाव में अमेठी में गरिमा सिंह भाजपा और अमिता सिंह कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। गरिमा सिंह ने 64,226 मत पाकर यह चुनाव जीत लिया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks