अदिति सिंह ने कांग्रेस को कहा अलविदा भाजपा का लिया सहारा: रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव.

!!.राजनैतिक महासंग्राम अदिति सिंह ने कांग्रेस को कहा अलविदा भाजपा का लिया सहारा: रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव.!!
वर्ष 2017 में कांग्रेस से अदिति सिंह बनी विधायक उनके पति अंगद पंजाब में कांग्रेस से विधायक एवं मां वैशाली सिंह अमावां ब्लाक से ब्लाक प्रमुख

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी अदिति सिंह ने को कांग्रेस के साथ ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालाकि वह पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी है। पिता की राजनीतिक विरासत संभालने को पांच साल पहले अदिति सिंह ने राजनीति में एंट्री की। उन्होंने सियासी सफर की शुरुआत पिता की उंगली पकड़कर की, लेकिन आहिस्ता आहिस्ता वे अब खुद जिले की राजनीति का बड़ा चेहरा बन गई। प्रदेश स्तर पर युवा महिला नेता के तौर पर उनकी पहचान बन चुकी है। नगर निकाय के चुनाव के साथ पंचायत चुनाव में अदिति का प्रभाव रायबरेली देख चुकी है। अमावा में मां तो राही में वह अपने करीबी कार्यकर्ता को ब्लाक प्रमुख बनाने में सफल रही। कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं अदिति भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने अपने सभी नाते तोड़ते हुए विधायक पद से भी त्याग पत्र दे दिया है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अदिति ने निकटम प्रतिद्वंदी को करीब 90 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया था। इनके विधायक बनने के बाद 20 अगस्त 2019 को इनके पिता अखिलेश सिंह का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद अदिति की सक्रियता और बढ़ गई है। अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह पंचायत चुनाव में अमावां ब्लाक से ब्लाक प्रमुख हैं। इसके अलावा राही ब्लाक और नगर पालिका रायबरेली में भी इन्ही के करीबियों ने बागडोर संभाल रखी है। वहीं अदिति के पति अंगद पंजाब में कांग्रेस से विधायक हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks