अपहृत दुकानदार की मिली लाश, आसपास के लोगों में मची सनसनी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अपहृत दुकानदार की मिली लाश, आसपास के लोगों में मची सनसनी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र के मछुआ नहर पुल से बुधवार की शाम से लापता हुआ परचून की दुकान संचालक का शव गोधा थाना क्षेत्र के गांव खुटेना के निकट मिला है। हत्याकांड के बाद आसपास के लोगों में सनसनी मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही जांच में जुट गई है।हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर मछुआ निवासी ठाकुर संजीव कुमार बीते कई वर्षों से मछुआ नहर पुल पर परचून की दुकान चलाते थे। उनका परिवार हरदुआगंज में रहता है। उनके बेटे कौशल ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे पिता से बात हुई, जिन्होंने दुकान बंद कर घर आने की बात कहीं। आधा घंटे बाद बात फिर करनी चाही तो फोन बंद मिला। जिसपर स्वजन रात को मछुआ नहर पुल पहुंचे जहां दुकान बंद मिली। पुलिस को सूचना देकर परिजन रातभर तलाश में जुटे रहे। मगर संजीव कुमार का पता नहीं चल सका। मामले में दो लोगों पर शक जाहिर करते हुए तहरीर भी दी गई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks