
नेशनल हाईवे में पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लूटने के लिए टूट पड़े लोग बिहार के बेगूसराय में भीषण ठंड के बीच मुर्गों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर NH-28 किनारे पलट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों में मुर्गा लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ में जितने मुर्गे आए लेकर भागते गए। घटना थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के निकट एनएच 28 की है, जानकारी के अनुसार, मुर्गों से भरी यह पिकअप गाड़ी दलसिंहसराय से बेगूसराय जा रही थी। तभी रास्ते में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। घटना के तुरंत बाद चालक और उप चालक मौके से फरार हो गए।