श्री नागेश्वर नाथ मंदिर मुसाबार उपेक्षा का शिकार बना
गोरखपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम मुसाबार में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर पूरी तरह उपेक्षा का शिकार हो गया है।
मंदिर के भृतचित्र जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गए है।इस गांव में काफी सम्पन्न लोग है,पर अब किसी का इस ऐतिहासिक मंदिर के संरक्षण व रखरखाव पर ध्यान नही है।
गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व,रामदेव पांडेय के बड़े सुपुत्र राजेश पांडेय से जब मंदिर की दशा के बारे में बात हुई तो श्री पांडेय ने कहा कि हम इसके संरक्षण के प्रति गंभीर है,जल्द ही इस प्राचीन मंदिर के सुंदरीकरण के लिए गांव के निवासियों के मध्य बात कर मंदिर की स्थिति सुधारी जाएगी।
ग्रामीणों व क्षेत्र के निवासियों के लिए श्री नागेश्वर नाथ मंदिर श्रद्धा का केंद्र है।इसके बरकरार रखने की जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों की है।