शहर से मोनिका थापर, अतरौली से खेम सिंह आप के प्रत्याशी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शहर से मोनिका थापर, अतरौली से खेम सिंह आप के प्रत्याशी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 150 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इसमें शहर विधानसभा से मोनिका थापर व अतरौली से खेमसिंह लोधी को प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इसमें शहर से मोनिका थापर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।मोनिका आम आदमी पार्टी से मेयर पद का चुनाव लड़ी थीं। वह शहर के दुर्गाबाड़ी इलाके की रहने वाली हैं। वहीं अतरौली से पूर्व जिला पंचायत सदस्य खेम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। खेम सिंह ने 2005 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। यह अतरौली के गांव नगला लोधा के रहने वाले हैं। जिला महासचिव हेमेंद्र कुमार ने बताया जल्द ही हाईकमान द्वारा बची हुई सीटों के प्रत्याशी भी घोषित किए जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks