
#Etah…
एजे टाईगर ने एसएस सुपर टीम को 93 रनों हराकर मैच जीता
◾️एटा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में चल रहे बेसिक टीचर क्रिकेट लीग का तीसरे दिन एसएस सुपर और एजे टाइगर्स के मध्य मैच खेला गया।
◾️तीसरे दिन के क्रिकेट मुकाबले में पहले खेलते हुए एजे टाईगर ने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन दो विकेट खोकर बनाए।
◾️एजे टाइगर्स की तरफ से प्रवीण ने 63 गेदों में 80 रन बनाए।
◾️अन्य सभी साथियों में जिसमें संत प्रकाश ने 20, देव प्रकाश ने 24 तथा नागेंद्र ने 20 रन का योगदान दिया।
◾️दूसरी पारी में एसएस सुपर टीम बल्लेबाजी बैटिंग करने के लिए उतरी। उनका पहले ओवर में ही एक विकेट चला गया।
◾️इस प्रकार एसएस सुपर की पूरी टीम 94 रन बनाकर आउट हो गई। इस प्रकार एजे टाइगर्स ने एसएस सुपर को 93 रन से हरा दिया।
◾️मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रवीण को 80 रन बनाने के लिए दिया गया।
◾️मुकाबले में रेफरी की भूमिका राजेश शर्मा, मनोज चौधरी ने निभाई। स्कोरर की भूमिका राजीव वर्मा ने निभाई।