पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह के पुत्र चौधरी सागर सिंह को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार: महोबा विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव.!!

!!.बुंदेलखंड के कद्दावर नेता, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह के पुत्र चौधरी सागर सिंह को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार: महोबा विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव.!!

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह के पुत्र चौधरी सागर सिंह को महोबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने युवा चेहरे पर दांव लगाकर जीत की दावेदारी पेश की है। पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं l महोबा विधानसभा में 1989 में कांग्रेस के बाबूलाल तिवारी ने आखिरी बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 32 साल से कांग्रेस इस सीट पर सूखा झेल रही है। कांग्रेस ने इस बार युवा चेहरे चौधरी सागर सिंह पर दांव लगाया है। सागर सिंह पिछले 5 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अधिक सक्रिय रहे हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। इसके साथ उनका क्रशर का व्यवसाय है जिसे वह देख रहे हैं। वह खुद भी लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
सीट पर सबसे अधिक कब्जा रहा कांग्रेस का
1952 में अस्तित्व में आई सीट पर सबसे अधिक बार कांग्रेस के पास ही रही है। 1952 में पहली बार कांग्रेस के मन्नलील गुरुदेव इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1957 में बाबू बृजगोपाल, 1974 में चंद्र नरायण जीते। इसके बाद 1980 में बाबूलाल तिवारी ने निर्दलीय और 1985 व 1989 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks