02 अभियुक्ता अवैध 717 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण (भट्टी) सहित की गयी गिरफ्तार। 1300 लीटर लहन मौके पर की गई नष्ट

एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 अभियुक्ता अवैध 717 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण (भट्टी) सहित की गयी गिरफ्तार। 1300 लीटर लहन मौके पर की गई नष्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 अभियुक्ता अवैध 717 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण (भट्टी) के साथ गिरफ्तार की गई है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 15 .1. 2022 को समय करीब 11:05 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुठिला लायकपुर से 02 अभियुक्ता 717 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने की उपकरणों सहित गिरफ्तार की गई है एवं 1300 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया है।02 अभियुक्ता भागने में सफल रही। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्ता

  1. अनीता पत्नी स्व० सूरजपाल
  2. रीता पत्नी भूपाल उर्फ भूपेन्द्र नि०-गण ग्राम कुठिला लायलपुर थाना कोतवाली देहात एटा वांछित अभियुक्ता
  3. रेखा पत्नी बृजेश
  4. गुड्डी पत्नी सत्यभान नि०-गण ग्राम कुठिला लायक पुर थाना कोतवाली देहात एटा

बरामदगी

  1. 717 लीटर अवैध कच्ची शराब।
  2. 4 प्लास्टिक पाइप
  3. 4 गैस चूल्हा छोटे वाले ,
  4. 4 पतीला,
  5. 4 चुआनी,
  6. 4 टीन के पीपे,
  7. 1 बाल्टी प्लास्टिक
  8. 3 बोतल प्लास्टिक
  9. 1 कमन्डल स्टील वाला नष्ट की गयी वस्तु
  10. लहन कुल 1300 लीटर

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

  1. श्री जगदीशचन्द्र (प्रभारी निरीक्षक)
  2. वरि0उ0नि0 श्री देवीचरन सिंह
  3. है0का0 ममता राम गौड
  4. उ0नि0 अनुज कुमार चौहान (स्वाट टीम)
  5. का0 771 अभिषेक सिंह
  6. उ0नि0 श्री सत्यपाल सिंह (चौकी प्रभारी मरथरा)
  7. का० प्रवीन
  8. आवकारी निरी० अखिलेश कुमार सिंह
  9. है0 का० विमलेश
  10. है0का0 योगेन्द्र
  11. का० 988 गिरीश (स्वाट टीम)
  12. म0का0 बबिता
  13. म0का0 कल्पना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks