14 जोन और 160 सेक्टर में बांटा जिला, मजिस्ट्रेटों की हुई तैनाती

#Etah…
14 जोन और 160 सेक्टर में बांटा जिला, मजिस्ट्रेटों की हुई तैनाती
◾️मजिस्ट्रेट चुनाव आचार संहिता के पालन और उल्लंघन पर नजर रखने के साथ ही मतदान से लेकर मतगणना तक की विभिन्न प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
◾️प्रशासन की ओर से इन सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों में मजिस्ट्रेट शक्तियां निहित कर दी गईं हैं।
◾️इन शक्तियों के आधार पर वह चुनाव के दौरान होने वाली कार्रवाई कर सकेंगे।
◾️एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
◾️सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रूट चार्ट दिए गए हैं। जिसके अनुसार वह मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देख रहे हैं।
◾️सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आयोग से जो सूचनाएं मांगी जाएंगी, वह निर्धारित प्रारूपों पर तैयार कर देनी होंगी।
◾️मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि भौतिक सत्यापन भी उनकी जिम्मेदारी है।
◾️जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा चुनाव के लिए 36 टीमें और भी रहेंगी।
◾️एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया की जनपद में 12 फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने कार्य शुरू कर दिया है। जबकि 12 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 12 वीडियो सर्विलांस टीम भी बनाई जाएंगी, जो प्रत्याशियों के क्रियाकलापों पर नजर रखेंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks