प्रेक्षकगण के ठहरने का स्थान निर्धारित करते हुए लाइजनिंग आफिसर्स किये नामित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

प्रेक्षकगण के ठहरने का स्थान निर्धारित करते हुए लाइजनिंग आफिसर्स किये नामित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जिला निवार्रचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में आने वाले प्रेक्षकगण के ठहरने का स्थान निर्धारित करते हुए लाइजनिंग आफिसर्स की तैनाती कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि 71-खैर के मा0 प्रेक्षक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस खैर में रूकेंगे जिनके लिए उपनिबन्धक एआईजी स्टाम्प ज्ञानेन्द्र कुमार को लाइजन आफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 72-बरौली के प्रेक्षक कासिमपुर पावर गेस्ट हाउस में रूकेंगे जिनके लिए उपनिबन्धक एआईजी स्टाम्प ब्रजेश सिंह चौधरी को लाइजन आफिसर नियुक्त किया गया है। 73-अतरौली के मा0 प्रेक्षक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस अतरौली के लिए उपनिबन्धक एआईजी स्टाम्प आजाद सिंह, 74-छर्रा के मा0 प्रेक्षक सर्किट हाउस में रूकेंगे उपनिबन्धक एआईजी स्टाम्प प्रदीप राणा, मा0 व्यय प्रेक्षक प्रथम व द्वितीय सर्किट हाउस में रूकेंगे जिनके लिए ईओ जलाली राजकुमार चौधरी व अधिशासी अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह लाइजन आफिसर नियुक्त किये गये हैं।
डीईओ ने बताया कि 77-इगलास के मा0 प्रेक्षक सर्किट हाउस में रूकेंगे जिनके लाइजन आफिसर सहायक अभियंता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि रितुराज सिंह, इसी प्रकार 75-कोल नुमाईश गेस्ट हाउस लाइजन आफिसर उपनिबन्धक एआईजी स्टाम्प प्रदीप कुमार, 76-अलीगढ़ नुमाइश गेस्ट हाउस लाइजन आफिसर अन्जनेय मिश्रा नियुक्त किये गये हैं पुलिस प्रेक्षक नुमाईश गेस्ट हाउस में रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 04 मा0 प्रेक्षकगण के ठहरने के लिए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस कलैक्ट्रेट में रिजर्व स्थान रखा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks